हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तो रात ही नहीं बल्कि दिन में भी लगातार तापमान गिर रहा है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कड़ाके की ठंड के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है। रात के समय महेंद्रगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय करनाल और कैथल जिले प्रदेश में सबसे ठंडे रहे, जहां अधिकतम तापमान केवल 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही खेतों में पाला जमने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का अनुमान है। इन जिलों में अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। वहीं हिसार व सिरसा में भी गहरा कोहरा पड़ सकता है। इनके अलावा अन्य स्थानों पर कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि महेंद्रगढ़ जिला व अन्य कई स्थानों पर तापमान नीचे जाने की वजह से खेतों में पाला भी जम सकता है। जिससे किसानों की फसलों में नुकसान हो जाएगा।
वहीं बीता दिन रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां प्रदेश के 9 जिलों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रही। कई इलाकों में रात को इतना पारा गिर गया कि अब खेतों में फसलों में पाला जमना शुरु हो गया है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad