लुधियाना : शहर में एक भयानक सड़क हादसा होने की दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना लुधियाना के ईशर नगर से सामने आई है जहां ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के बाहर बैठी 60 वर्षीय को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। मृतक महिला की पहचा सत्या देवी निवासी राहों रोड बूथगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान अमर सिंह निवासी गोबिंद सिंह नगर के रूप में हुई है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस पर गुस्साए परिजनों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि, महिला अपने बेटी अमनदीप को पुलिस की फिजिकल कोचिंग दिलवाने आई थी। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे, सत्या देवी ट्रस्ट के गेट के पास बैठकर इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार आई और महिला को टक्कर मारकर फरार हो गई। हादसे का पूरा मंजर पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।
परिजनों ने चौकी मराडो के इंचार्ज सुखविंदर सिंह के रवैये पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में ढिलाई कर रही है। चौकी इंचार्ज का कहना था – हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जो आरोपी को तुरंत सामने ला दे। हादसे के बाद ईशर नगर इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
