पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है। इसी के मद्देनज़र मौसम विभाग ने पंजाबवासियों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग ने 28 जून से लेकर 3 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर
एस.बी.एस. नगर (नवांशहर), लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बरनाला, मानसा, बठिंडा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है और इसके साथ ही कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ तूफान की भी संभावनता जताई गई है। 29 जून को संगरूर, पटियाला, पठानकोट, होशियारपुर, एस.बी.एस. नगर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, रूपनगर , एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब भारी बारिश और बिजली/तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
इसी तरह, 30 जून और 1, 2, 3 जुलाई को भी राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली चेतावनियों पर ध्यान दें और ज़रूरी सावधानियां बरतें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad