शर्मनाक! ससुर और देवर ने विवाहिता से पार की दरिंदगी की हदें, मामला दर्ज

पंजाब

मानसा: ससुराल वालों के घिनौनी करतूत सामने आई है। ससुर और देवर के अपने ही घर की इज्जत पर हाथ डाल दिया। झुनीर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एक विवाहिता ने झुनीर पुलिस को बताया कि उसके ससुर और देवर ने जबरन उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की है। उसे शोर न मचाने के लिए धमकाया और डराया भी गया। झुनीर थाने की पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

पुलिस जांच अधिकारी बेअंत कौर ने बताया कि एक महिला के साथ ससुर ने दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस को पूरी कहानी बताई तो पुलिस ने राजप्रीत सिंह और उसके पिता सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry