इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान नेहरू स्टेडियम में शिरकत की। नेहरू स्टेडियम में इंदौर शहर की 5 हजार से अधिक महिलाएं और बालिकाओं में तलवारबाज़ी का प्रदर्शन किया जो एक अपने आप में रिकॉर्ड दर्शाता है। वहीं मुख्यमंत्री भी अपने आप को नहीं रोक पाए और उन्होंने भी सभी नेताओं के सामने तलवारबाज़ी का प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मध्य प्रदेश की लाड़ली बहन आयोजनों के तहत दिवाली के तोहफ़े के रूप में सभी बहनों को एक क्लिक पर उनके खातों में राशि डाली है। बता दें कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तलवारबाज़ी को हज़ारों महिलाएं बिल का अभ्यास कर रही थी। उसी को लेकर मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जय भवानी जय शिजाजी के नाम की गूंज पूरे स्टेडियम में गूंजी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
