उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, एक्ट्रेस वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश और प्रसिद्ध डायरेक्टर एटली ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। सभी फिल्मी सितारों ने तड़के सुबह भस्म आरती में हिस्सा लिया और अपनी आगामी फिल्म “बेबी जॉन” की सफलता के लिए प्रार्थना की।
हर रोज की तरह सुबह करीब चार बजे भस्म आरती शुरू हुई। इस दौरान महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। अभिनेता वरुण धवन और अन्य सितारे भी इस अवसर पर शामिल हुए। इस दौरान वे भक्ति में लीन होकर करीब दो घंटे तक आरती की। आरती के दौरान मंदिर परिसर में एक अद्भुत धार्मिक वातावरण था, जो वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और बॉलीवुड सितारों के मन को छू गया।
आरती के बाद, वरुण धवन, वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश और एटली ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी सितारे खुश नजर आए और उन्होंने आशीर्वाद लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad