स्कूल में छुट्टी के दौरान मची भगदड़, जानलेवा हमले की खबर

पंजाब

पटियाला : पंजाब के स्कूल में आज छुट्टी के दौरान भगदड़ मचने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, पटियाला जिले में स्थित स्कूल जबरदस्त हंगामा हो गया। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार स्कूल सिक्योरिटी गार्ड पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, पटियाला के सबसे बड़े स्कूल  ऑफ एमिनेंस फिलखाना के सुरक्षा गार्ड जसबीर सिंह को बच्चों को नशे  करने से रोकना महंगा पड़ गया। जिस कारण बाहरी लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। यह घटना आज दोपहर 12 बजे की है।

गौरतलब है कि, इस स्कूल का निर्माण मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल स्कूल ऑफ एमिनेंस के तौर पर करवाया था। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के सिक्योरिटी ने 10वीं कक्षा के बच्चे को नशे करने से रोका था। इस बात से गुस्साए 10वीं कक्षा के छात्र ने बाहर से हथियारों सहित युवक बुला लिए और सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करते हुए उस पर हथियारों सहित जानलेवा हमला कर दिया, जिसमे वह गंभीर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने 10वीं कक्षा के छात्र को साथी सहित हिरासत में ले लिया गया है।

इस मौके पर सिक्योरिटी गार्ड के भतीजे ने बताया कि उसके उसके चाचा का फोन था कि स्कूल में कल वाले ही बाहरी युवकों ने हथियारों सहित आए हैं जिन्हें नशा करने से रोका गया था। जब तक भतीजा वहां पर पहुंचा तो बाहरी युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करके भाग गए। यही नहीं इस दौरान स्कूल की छात्राओं व अध्यापिकों का कहना है कि स्कूल में आए दिन सरेआम गुंडागर्दी होती है और आए दिन तेजधार हथियारों से युवक स्कूल में घुस जाते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry