लुधियाना: लुधियाना वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लोगों को 30 और 31 जनवरी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, रेल लाइन एक्सपेंशन के चलते गिल रोड से दुगरी रोड जाने के लिए प्रयोग में लाई जाती सुआ रोड पर रोडे फाटक 2 दिन के लिए बंद रहेंगे।
ट्रैफिक पुलिस के जोन इंचार्ज ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने बताया कि 30 और 31 जनवरी को रोडे फाटक को रेल लाइन एक्सपेंशन के चलते बंद किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए है तथा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह किसी अन्य रास्ते का प्रयोग करे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%