कांग्रेस में वापसी की तैयारी में मालवा का यह बड़ा नेता

पंजाब

लुधियाना : मालवा के धूरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी करीब 6 महीने पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। अब वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की तैयारी में हैं। पता चला है कि गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी बीबी अमृता वड़िंग के चुनाव प्रचार के दौरान गोल्डी ने उनके पति राजा वड़िंग के साथ कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करना शुरू किया था।

दलवीर सिंह गोल्डी आज या कल फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से मुलाकात की। इसके अलावा उन्हें संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले सुखपाल सिंह खैरा के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर बात करते हुए भी देखा गया था। अब कभी भी उनके घर वापसी की खबर आ सकती है। बता दें कि दलवीर सिंह गोल्डी लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *