सोमवती अमावस्या पर जम्मू, पंजाब, हरियाणा के यात्रियों के लिए Good News, चलेगी Special Train

हिमांचल प्रदेश

जम्मू: रेल द्वारा माता वैष्णो देवी कटरा से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए यह अहम खबर है। जानकारी मिली है कि भारतीय रेल की तरफ से सोमवती अमावस्या को ध्यान में रखते हुए एक विशेष गाड़ी (04676/04675) चलाई जा रही है, जो वैष्णो देवी, जम्मू होते हुए पंजाब, हरियाणा से निलकर हरिद्वार पहुंचेगी। यह गाड़ी 1 तथा 2 सितम्बर को चलेगी तथा हरिद्वार से वापस वैष्णो आएगी। जानकारी के अनुसार 1 तथा 2 सितम्बर को यह गाड़ी (04676) सुबह 6.10 बजे माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होगी तथा जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 पर हरिद्वार पहुंचेगी। यह गाड़ी 12 घंटे 20 मिनट में पूरी यात्रा तय करेगी। गाड़ी में एक ए.सी., 8 जनरल, 2 एस.एल.आर. तथा 6 बोगियां थ्रीटियर ए.सी. की होंगी।

जानकारी के अनुसार 1 सितम्बर को जो गाड़ी मां वैष्णो देवी कटरा से चलेगी, वापसी पर वह स्पैशल गाड़ी (04675) 2 सितम्बर को रात 9 बजे हरिद्वार से वापस माता वैष्णो कटरा के लिए रवाना होगी।

इसी प्रकार यह गाड़ी हरिद्वार से रात 9 बजे चलकर सुबह 11.30 पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इस गाड़ी का फायदा जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ-साथ पंजाब  व हरियाणा के लोगों को भी होगा। गौरतलब है कि 2 सितम्बर सोमवार को सोमवती अमावस्या है। यह दिन पितरों की पूजा के लिए समर्पित होता है। कई लोग अपने पितरों की शांति के लिए इस दिन गंगा स्नान तथा पितृ पूजा इत्यादि करते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *