हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला पिछले तीन दिन से लगातार जारी है और फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारी बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में बाढ़ के हालात बन गए हैं. पूरे प्रदेश में जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर है और किसी भी अनहोनी की अशंका के चलते रेस्क्यू टीमों को कई जिलों में अलर्ट पर रखा गया है. प्रदेश के ज्यादातर नदी-नाले उफान पर हैं.
मौसम विभाग ने पहले ही भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से प्रदेश की ब्यास नहीं और सुकेती खडड उफान पर है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वह अपने घरों में सुरक्षित रहें और नदी-नालों के करीब न जाएं. प्रशासन की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है कि भीषण बारिश के दौरान किसी तरह की जानमाल की हानि न हो. मंडी जिले में भी भारी बारिश का दौर जारी है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad