शिवपुरी में हादसा, कच्चे मकान पर पलट गया बेकाबू ट्रक, मां – बेटी की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार दोपहर लुधावली-बाईपास पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कच्चे मकान पर पलट गया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। दो व्यक्ति इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। उसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry