न मंडप न अग्नि के सात फेरे, प्रेमी जोड़े ने थाने में रचाई शादी, गवाह बने पुलिसवाले

मध्य प्रदेश

छतरपुर: छतरपुर के महिला थाना में एक जोड़े की शादी की रचाई गई। इस अनोखी शादी में न तो वर पक्ष शामिल हुआ और न ही वधु पक्ष बल्कि खुद थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री गवाह बनी और उन्होंने दोनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

दरअसल, दोनों लड़का-लड़की में सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन उनके घर वाले शादी को तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने महिला थाने में आवेदन दिया और महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री और थाना स्टाफ ने दोनों के बालिग होने के चलते थाना में ही शादी करवा दी। वर वधु ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की रस्में पूरी की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry