रीवा : संजय गांधी अस्पताल के बाथरूम में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

मध्य प्रदेश

रीवा: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां प्रसव कराने आई महिला को समय पर भर्ती नहीं किया गया जिसके चलते महिला का बाथरूम में ही प्रसव हो गया। डाक्टरों की लापरवाही के चलते दोनों की जान खतरे में पड़ गई हालांकि गनिमत रही कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

लापरवाही के ये किस्से आए दिन संजय गांधी अस्पताल में देखने को मिलते हैं। महिला का आरोप है कि वह सुबह से वो एडमिट होने के लिए डॉक्टर से गिड़गिड़ाती रही लेकिन डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में एडमिट नहीं किया। कुछ देर बाद वह बाथरुम गई जहां उसका प्रसव हो गया। प्रसव के बाद सूचना मिलते ही आनन फानन में डॉक्टर पहुंचे और महिला को एडमिट किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry