छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा शहर के परासिया रोड पर आज सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने बड़ी दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी महेंद्र नागवंशी और उनके भाई के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा जांच और छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी की यह कार्रवाई शहर के महत्वपूर्ण व्यवसायिक क्षेत्र में की जा रही है। परासिया रोड स्थित मुल्लाजी पेट्रोल पंप के सामने, प्रदूषण विभाग के नीचे स्थित कार्यालय और आवास पर कारवाई हो रही है। महेंद्र नागवंशी के साथ-साथ उनके भाई के ठिकानों पर भी टीम मौजूद है जिनका संबंध वंदना लॉन से बताया जा रहा है।
संस्थानों में निवेश की जांच की जा रही है
हालांकि अभी तक ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर जब्ती या खुलासे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिस तरह से टीम ने घेराबंदी की है, उससे कई कयास लगाए जा रहे है। रिटायरमेंट के बाद भी बड़ी संपत्तियों और व्यापारिक संस्थानों में निवेश की जांच की जा रही है। टीम द्वारा महेंद्र नागवंशी और उनके भाई के वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और जमीनों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
