शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले पड़ोरा चौराहा पर हाईवे पर दो ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, आपको बता दें कि इस घटना में ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर केबिन में फंस गए थे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उपचार के लिए हाईवे की एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टील की चद्दर से भरा ट्रक इंदौर से ग्वालियर जा रहा था।
तभी पड़ौरा चौराहा पर झांसी की तरफ से एक ट्रक दूसरे ट्रक के सामने आ गया जिससे इंदौर से ग्वालियर जा रहा ट्रक दूसरे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। दो ट्रकों की भिड़ंत में आरोन जिले के रहने वाला ट्रक ड्राइवर फिरोज खान और हेल्पर विजेंद्र ट्रक के केबिन में फंस गए थे,जिनको मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad