विवाहिता को दे रहा था सेटिंग करने का Offer, दो पक्षों की झड़प ने लिया भयानक रूप

पंजाब

पंजाब के जालंधर से दो पक्षों में झड़प होना एक समाचार मिला है। जालंधर के काला सिंघा रोड पर मस्त कॉलोनी की यह खबर है।

जानकारी के अनुसार पहले पक्ष का आरोप है कि उनकी लड़की घर के बाहर खड़ी थी, जिसे दूसरे पक्ष का लड़का गंदी नजर से देख रहा था। उन्होंने बताया कि उनके घर में हमलावर आए और तोड़फोड़ के साथ-साथ मारपीट भी की। इसके साथ ही दूसरे पक्ष ने कहा कि उन्होंने कोई हमला नहीं करवाया और सारे आरोप झूठे लगाए गए हैं।

बता दें कि दूसरे पक्ष का कहना है कि ऐसा मामला पहले भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनके बाप ने कहा कि उसकी सेटिंग किसी के साथ करवा देंगे, क्योंकि उसका पति बाहर गया हुआ है। जिसके जवाब में महिला ने कहा कि उसे चौंक के बीच में उसे थप्पड़ मारा था। उसने आगे बताया कि उसके लड़के पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उन लोगों की लड़की उसके लड़कों पर आरोप लगाती है कि वह उसे छेड़ते हैं, लेकिन महिला ने कहा कि उनका परिवार पहले भी ऐसी हरकतें दूसरे परिवार के साथ कर चुका है और महिला के दोंनों बेटे अंडर एज हैं। उसने बताया कि पहले भी जब ऐसी वारदात हुई तो राजीनामा करने की बात कही थी और कहा था कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो उसके बेटे को अंदर कर दिया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *