लुधियाना में घटा भयानक सड़क हादसा, एक की दर्दनाक मौत

पंजाब

लुधियाना : लुधियाना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर  camp के निकट wrong साइड से आ रही कार को बचाने की खातिर एक कार खंभे से टकरा गई। इस दौरान हादसे में एक की मौत, 3 के घायल होने की खबर है। मृतक की पहचान सतपाल छाबड़ा निवासी न्यू मॉडल टाउन के रूप में हुई है। वहीं जांच दौरान पता चला है कि सतपाल हंबड़ा रोड पर दूध का कारोबरा करता था। घायल लोगों में मामा, बहू व बच्चे शामिल है जिन्हें डी.एम.सी. अस्पताल भर्ती करवाया गया। सतपाल ड्राइवर सीट की स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंसा हुआ था जिसे बड़ी मशक्कत के साथ कार से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गलत साइड से आने वाली गाड़ी का चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। फिलहाल आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *