PGI के Patients के लिए चिंता भरी खबर, करना पड़ेगा परेशानी का सामना

पंजाब

पी.जी.आई. (PGI) में इलाज के लिए आने वाले नए मरीजों को एक बार फिर मुश्किलों का का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, आऊटसोर्स अस्पताल अटेंडेंट (outsource hospital attendant) और सफाई कमर्चारियों की हड़ताल पिछले तीन दिनों से जारी है। अब हड़ताल के मद्देनजर ओ.पी.डी. (OPD) में सोमवार से नए मरीजों के कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। दाखिल मरीजों और एमरजेंसी में किसी तरह की रुकावट न आए, इस लिए योजना तैयार की है। पी.जी.आई ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि ओ.पी.डी. में नए मरीजों के कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। सिर्फ पुराने फॉलोऑप केस ही देखे जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दी है। पहले से ली रजिस्ट्रेशन को भी रद्द कर दी गई है। इलैक्टिव सर्जरी समेत अन्य सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। इसे लेकर मरीजों को सूचित कर दिया जाएगा। सोमवार से ओ.पी.डी. में रजिस्ट्रेशन का वक्त भी कम कर सुबह 8 से 10 बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ ही जी.एम.एस.एच.-16, जी.एम.सी.एच-32 समेत पड़ोसी राज्यों से अपील की गई है कि अगले आदेश तक मरीजों को रैफर न करें।

कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी पहले की तरह जारी रहेगी

कैंसर मरीजों की डे-केयर कीमोथैरेपी पहले की तरह जारी रहेगी। ट्रामा, आई.सी.यू. और एमरजेंसी सेवाएं भी जारी रहेंगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पी.जी.आई. का कहना है कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं, जैसे ही कोई बदलाव होगा सूचना दे दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को  मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने की अपील की है।

जब तक मांगें पूरी नहीं होती, जारी रहेगी हड़ताल

पी.जी.आई. आउटसोर्स अस्पताल अटेंडेंट के प्रधान राजेश चौहान ने ऐलान किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। नई ओ.पी.डी. में सोमवार से नए मरीजों का इलाज नहीं होगा, इसे लेकर जानकारी है पर उनके पास कोई रास्ता नहीं है। वह भी इस फैसले से खुश नहीं हैं लेकिन मजबूरी में हड़ताल जारी रखनी पड़ रही है। करीब 8 महीने से पी.जी.आई. प्रशासन से अपने हको की मांग कर रहे हैं पर सिर्फ भरोसे के अलावा कुछ नहीं मिला। पी.जी.आई. में मौजूदा समय में ठेके पर काम करने वाले करीब 1600 अटेंडेंट  हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *