Jalandhar में घटा भयानक हादसा, 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

पंजाब

जालंधर: जालंधर में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक खड्डे के कारण पलटे ई-रिक्शा के नीचे आने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। खबर मिली है कि बच्चा अपने माता पिता के साथ ई रिक्शा पर सवार था।

इस घटना के बाद आनन फानन में बच्चे के परिजन उसे पठानकोट चौक पर स्थित एक अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही थाना 8 के एस.आई. बलजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ई-रिक्शा को जब्त कर चालक को अपने साथ ले गई पर उन्होंने मृत बच्चे के परिजनों की बात तक नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि बच्चे के माता पिता पोने घंटे तक सड़क पर बिलखते रहे। वहीं पूछे जाने पर एस.आई. बलजीत सिंह ने बेहद शर्मनाक जवाब दिया कि बच्चे के माता-पिता से ही बच्चा मरा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *