मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को रीवा के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘हम वसुधैव कुटुंबकम के माध्यम से टूरिज्म के साझेदारों को जोड़ना चाहते हैं. टूरिज्म के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार मिलता है. उद्योग मंदिर की तरह हैं, जहां लोगों की जीवन पलता है और उन्हें रोजी-रोटी मिलती है. हम इस सेक्टर में निवेश के लिए निवेशकों का स्वागत करते हैं.
कॉन्क्लेव में कई कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन किए गए. इस दौरान कई निवेशकों को जमीन भी आवंटित की गई. साथ ही कार्यक्रम में विंध्य क्षेत्र के टूरिज्म स्पॉट पर फिल्म भी दिखाई गई. इस कॉन्क्लेव में 3 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%