मालदीव में पंजाब की युवती ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब

पंजाब की युवती द्वारा मालदीव में आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत कौर (24) नामक महिला करीब छह महीने पहले परमिट पर मालदीव गई थी। वहां उसने आत्महत्या कर ली। मृतका का शव भारत लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि गत वर्ष फिरोजपुर के जीरा के रहने वाले युवक ये गुरप्रीत की शादी हुई थी। परिजनों कहा कहना है कि उनकी बेटी छह महीने पहले वर्क परमिट पर मालदीव गई थी जबकि उसका पति यहीं थाा। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि गुरप्रीत के पति ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ दिलवाया जाए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry