जालंधर: शहर के सोढ़ल रोड स्थित मोहल्ला कोट बाबा दीप सिंह में बीती रात दो भाइयों पर शरारती तत्वों ने बेरहमी से हमला कर दिया। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, जसविंदर सिंह के बेटे सुरिंदर सिंह और अमरिक सिंह पर आरोपियों नाना, सागर, गोल्डी, काला और आत्मा सिंह ने हमला किया। यह पूरी घटना पास के गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने पहले सुरिंदर सिंह पर कड़े और अन्य सामान से वार किया। जब उसका भाई अमरिक सिंह बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सुरिंदर सिंह को गंभीर चोटें आईं और वह इस समय जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है, हालांकि उसे ठीक होने में समय लगेगा।
उक्त घटना गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और इसे मुख्य सबूत मानते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad