भाजपा ने कांग्रेस पर साधे निशाने, राहुल गांधी को कही ये बात

पंजाब

पंजाब में आज बीजीपी ने प्रैस कांफ्रेंस की। इस दौरान भाजपा के प्रवक्ता ने कांग्रेस और विरोधियों पर निशाने साधे। इसी के साथ उन्होंने किसानों के बारे में भी बात की।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को हमेशा कमजोर किया है। किसानों के हितों की बात करनी है तो वह आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान नेता राजेवाल व उगराहां वाले इकट्ठे नहीं होते। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा ने ही सब कुछ किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ही सबसे पहले गुरु नानक प्रकाशोत्सव मनाना शुरू किया। शाहिबजादों को नमन करना उनकी सरकार ने ही शुरू करवाया। पांच कंकारों पर कोई रोक नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल जी नाटक और ड्रामा बंद करो। आप सिखों के कातिल हैं। भाजपा प्रवक्ता ने उदाहरण देते हुआ कहा कि राजीव गांधी कहते थे अगर भारी वृक्ष गिरता है तो धरती में हलचल होती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को बदनाम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि कुछ और लोग भी है जो उनके साथ हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना जरूरी है। उनका काम होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए हर मुद्दे उठाएं। उन्होंने कहा कि खालसा की शान कायम है इसलिए तो देश सुरक्षित है। सिखों की शान कायम है। अढ़ाई सालों से सत्ता प्राप्ति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी तो आदेश करेंगे लेकिन काम तो स्टेट सरकार ने करना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *