बड़ा हादसा: सतलुज नदी पुल पर पलटा स्कूली बच्चों से भरा ऑटो, मची चीख-पुकार

पंजाब

रूपनगर : रूपनगर में स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में ऑटो में बैठे 5 बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना बच्चों के परिजनों और स्कूल अधिकारियों को दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि हादसा ऑटो चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है। दरअसल, ऑटो चालक बच्चों को स्कूल ले जा रहा था, तभी सतलुज नदी के पुल पर ऑटो चालक पानी की बोतल पकड़ने लगा, जिसके बाद ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इसी बीच बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *