इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा, स्कूल से छुट्टी लेने के बाद सहेली के साथ किसी से मिलने गई थी। इसकी खबर जब बड़ी बहन और पिता को पता चली तो उन्होंने छात्रा को खूब फटकार लगाई, जिसके बाद छात्रा ने मौत को गले लगा लिया।
यह पूरा मामला आजाद नगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां नौवीं क्लास की छात्रा आविया ने सुसाइड किया है। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मदीना नगर में रहने वाली अविया फरीद शाह ने गुरुवार देर शाम को घर पर ही फांसी लगा ली। वह अपनी बहन को किचन में जाने का कह कर गई थी। इसके बाद फंदा लगा लिया। बहन ने ही सबसे पहले उसे लटका हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना पिता को दी, तब जाकर घर वालों ने पुलिस के बुलाया।
परिवार और पुलिस अविया को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार सुबह एमवाय अस्पताल में अविया का पोस्टमार्टम कराया है। कारणों को लेकर परिवार के लोगों से बयान लिए गए जिसमें सहेली के साथ जाने के बाद परिवार द्वारा डांटने की जानकारी सामने आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
