पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें किसी का डर नहीं है, और बेख़ौफ़ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बीती रात्रि का है, जहां पवई से 6 किलोमीटर दूर पार्थ पेट्रोल पंप मुराछ में एक टैंकर डीजल खाली करने के लिए पेट्रोल पंप आया हुआ था, और रात अधिक होने से पेट्रोल पंप परिसर में ही टैंकर खड़ा हो गया।
तभी रात्रि में एक सफेद कार से चार अज्ञात लोग आए, और टैंकर की जाली ढक्कन तोड़कर 50 लीटर डीजल की चोरी करके रफ़ूचक्कर हो गए। आपको बता दें कि चोरी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी शिकायत पेट्रोल पंप संचालक द्वारा पवई थाने में की गई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें चोर दिखाई दे रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad