पति-पत्नी पर फायरिंग मामला, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब

मुल्लांपुर दाखा : थाना मुल्लांपुर दाखा की पुलिस ने करियाने की दुकान पर काम करने वाले पति-पत्नी पर गोलियां चलाने वाले छिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे 2 खोल कारतूस और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी एस.एस.पी. नवनीत सिंह बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। इस मौके पर उनके साथ डी.एस.पी. बलविंदर सिंह खोसा और गुरमिंदर सिंह हाजिर थे। यहां बता दें कि 15 नवंबर को रात करीब 8 बजे प्रेमी नगर मंडी मुल्लांपुर में करियाने की दुकान करते राज कुमार और उसकी पत्नी गुड़िया देवी के साथ सुरिंदर सिंह छिंदा पुत्र महिंदर सिंह निवासी ईसोवाल की पैसों के लेन-देन को लेकर मामूली तकरार हुई जो झगड़े का कारण बनीं। छिंदे ने गुस्से में आकर लाइसेंसी रिवाल्वर से पति-पत्नी पर गोलियां चलां दी। जो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पति पत्नी लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में उपचाराधीन है। दाखा पुलिस ने सुरिंदर सिंह छिंदे को 24 घंटे अंदर-अंदर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *