पंजाब के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जमकर हंगामा होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार अमृतसर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-191 ने शनिवार शाम करीब 7 बजे उड़ान भरनी थी। इस फ्लाइट को रात 12 बजे रद्द किया गया। इस फ्लाइट में बैठे यात्री 6 घंटे तक टेकऑफ का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्हें फ्लाइट रद्द करने की सूचना मिलकी है जिसके बाद यात्री गुस्से में आ जाते हैं।
यात्रियों का कहना है कि करीब 6 घंटे तक फ्लाइट में बैठे रहने के बाद उन्हें इसके रद्द होने की जानकारी दी गई। इस फ्लाइट को क्यों रद्द किया गया इस बारे में एयरलाइंस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अगर फ्लाइट रद्द करनी थी तो उन्हें घंटों तक फ्लाइट में क्यों बैठाया गया। बता दें कि अमृतसर से दुबई जाने वाले यात्रियों ने समय पर एयरपोर्ट पहुंच कर चेक-इन किया और सभी को शाम 6 बजे फ्लाइट में बैठाया गया। इसके बाद भी फ्लाइट ने टेकऑफ नहीं किया। इसके बाद रात करीब 9 बजे यात्रियों ने हंगामा शुरू किया। एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट जल्द ही उड़ान भरने वाली है पर बाद में इसे रद्द कर दिया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad