पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 आरोपी चढ़े हत्थे

पंजाब

लुधियाना : थाना मोती नगर पुलिस ने लूटपाट करने वाले 5 बदमाशो को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान रवि कुमार उर्फ गोलू निवासी बिहार हाल निवासी मोहल्लो किशोर नगर लुधियाना और राहुल पुत्र मदन लाल निवासी गांव बीजगामा जिला हरदेई हाल निवासी मोहल्ला किशोर नगर, रोहित कुमार मोहितो वासी चोहान गली मोहल्ला अमर कालोनी, रघबीर सिंह पुत्र अमरजीत लाल वासी गली नं. 1 अशोक विहाल कालोनी  के रूप में हुई है।

थाना मोती नगर के एसएचओ वरिंदरपाल सिंह उप्पल ने बताया कि आरोपियों को चोरी के मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी इससे पहले भी चोरी, लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन पर थाना मोती नगर में में पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी का मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया। इसके अलावा दूसरे मामले में आरोपी सागर पुत्र महिंदरपाल निवासी मंदिर वाली गली नजदीक बंटी ढाबा शेरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *