पंजाब में स्कूल बंद करने की तैयारी! जानिए क्या है वजह

पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से हवा की गुणवत्ता (AQI) बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जालंधर और रूपनगर पंजाब के सबसे प्रदूषित शहर हैं। यहां AQI 241 और 228 के आसपास दर्ज किया गया। प्रदूषण की गंभीर स्थिति के चलते जहां दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, वहीं पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि सरकार जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। इसके साथ ही पंजाब में कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है।

पिछले दिनों कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम हो गई थी। लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पंजाब में ठंड भी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *