पंजाब में नहीं थम रहा लूट का सिलसिला, पलों में Medical Shops को ऐसे बनाया निशाना

पंजाब

मोगा : लुटेरों के हौंसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। सच तो यह है कि लुटेरों को पुलिस का भी डर नहीं है। ताजा मामला मोगा से सामने आया है जहां दो लुटेरों ने एक मेडिकल शॉप को निशाना बनाया। लुटेरे दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

वहीं जानकारी देते हुए दुकानदार अश्वनी कुमार ने बताया कि उसने अपनी दुकान समय अनुसार खोली और दोपहर करीब 12 बजे जब वह दुकान में बैठा था तो दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर दुकान में घुस गया जबकि दूसरा मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगा। उक्त व्यक्ति ने आते ही उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और काउंटर से पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है। यह डकैती की घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, जांच अधिकारी जसवन्त सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर रोड पर एक मेडिकल दुकान पर दो लुटेरों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे चेक किए। कैमरे की मदद से दोनों लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *