नैतिक मूल्य-लोक आचरण- गैर जिम्मेदार… तेजप्रताप को पार्टी-परिवार से बेदखल करते हुए लालू यादव ने क्या-क्या लिखा?

बिहार

आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पर बड़ी कार्रवाई की है. लालू ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से बेदखल कर दिया है. तेजप्रताप को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है. साथ ही साथ तेजप्रताप की परिवार में भी कोई भूमिका नहीं रहेगी. हाल ही में तेजप्रताप का एक फोटो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ था. इसके बाद उनके (तेजप्रताप) खिलाफ एक्शन लिया गया है. लालू ने नैतिक मूल्य और लोक आचरण का हवाला देते हुए अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि लालू ने अपने ट्वीट में क्या-क्या लिखा?

लालू यादव ने क्या-क्या लिखा?

लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. बड़े की गतिविधि, लोक आचरण और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. इसलिए उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है. अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह खुद सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है. धन्यवाद.

क्या है तेजप्रताप का हालिया मामला?

दरअसल, तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज पर एक महिला के साथ तस्वीर पोस्ट की थी. इस पोस्ट में दावा किया गया था कि वह और इस महिला के साथ पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. तेजप्रताप का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद लोग उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर तंज कसने लगे. तेजप्रताप ने ऐश्वर्या राय से शादी की थी, जो बाद बाद में विवाद के बाद अलग गईं. हालांकि, ऐश्वर्या और तेजप्रताप के बीच तलाक का मामला चल रहा है. फिलहाल यह मामला कोर्ट में है.

हालांकि, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के कुछ घंटों बाद तेजप्रताप ने दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और यह पोस्ट उनके द्वारा नहीं की गई थी. तेजप्रताप ने दावा किया तस्वीर एआई से बनाई गई थी. इसके बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया और अपने समर्थकों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. इस पूरी घटना के बाद तेजप्रताप और लालू परिवार की जमकर किरकिरी की गई. इसके बाद लालू यादव ने तेजप्रताप के खिलाफ कार्रवाई की और 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry