नवंबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, इतने दिन Punjab में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब

चंडीगढ़: साल 2025 खत्म होने में अब सिर्फ दो महीने बचे हैं, और नवंबर का महीना तो छुट्टियों से भरा पड़ा है। इस महीने छात्रों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को भी जमकर छुट्टियां मिलने वाली हैं। पंजाब सरकार की ओर से जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक नवंबर में कुल 7 छुट्टियां रहेंगी।

सबसे पहली सरकारी छुट्टी 5 नवंबर (बुधवार) को घोषित की गई है। इस दिन पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा, जिसके चलते सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा 16 नवंबर (रविवार) को सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है। हालांकि रविवार को वैसे भी साप्ताहिक अवकाश होता है।

वहीं, 25 नवंबर (मंगलवार) को नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा, जिस दिन भी सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इसके साथ ही 2 नवंबर (रविवार) को भी रिजर्व छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन उस दिन भी रविवार होने के कारण पहले से ही अवकाश रहेगा। कुल मिलाकर नवंबर 2025 में 5 रविवार और 2 विशेष सरकारी छुट्टियां मिलाकर 7 दिन का आराम रहेगा — यानी कि इस महीने छात्रों और कर्मचारियों दोनों की मौज ही मौज रहने वाली है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry