सैलून व स्पा सेंटर में पुलिस की Raid, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

पंजाब

अमृतसर : अमृतसर जोड़ा फाटक के पास स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जब इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की। यह रेड आठ घंटे तक चली है।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे पुलिस ने स्पा सेंटर और सैलून के अंदर से आठ लड़कियों और पांच लड़कों को काबू किया। इस संबंध में महिला पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जोड़ा फाटक के पास चौहान स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस दौरान जब पुलिस ने यहां रेड की तो सैलून के अंदर से आपत्तिजनक हालत में लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। उनका कहना है कि फिलहाल सैलून मालिक और स्पा सेंटर के अंदर से पकड़े गए लड़के-लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *