फैक्ट्री के बाहर खड़ी गाड़ी को लगाई आग, मचा हड़कंप

पंजाब

लुधियाना: लुधियाना में एक बड़ी वारदात का खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, टिब्बा रोड स्थित एक कपड़ों की फैक्ट्री के बाहर खड़ी कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री मालिक ने पड़ोसी पर तोड़फोड़ और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी पड़ोसी अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री मालिक हनी भारद्वाज ने बताया कि उसकी फैक्ट्री के बाहर लाल रंग की हुंडई i10 ग्रैंड (नंबर PB08BP-5179) खड़ी रहती है। फैक्ट्री के सामने ही अमित कुमार नाम का व्यक्ति रहता है, जो आए दिन फैक्ट्री के वर्करों को धमकाता रहता था। आरोपी ने कई बार कहा कि “अपनी गाड़ी यहां से हटा लो, वरना आग लगा दूंगा।” 20 अक्तूबर 2025 को अमित कुमार का फोन आया कि “तुम्हारी गाड़ी में आग लग गई है।” जब फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचा तो पाया कि गाड़ी के साइड मिरर और पिछला शीशा तोड़ा गया था। बताया गया कि आरोपी ने शीशा तोड़कर गाड़ी को आगे बढ़ा दिया, ताकि आग फैक्ट्री तक न पहुंचे। लेकिन गाड़ी को अंदरूनी हिस्से तक नुकसान हो गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry