बटाला : बीती रात चोरों द्वारा थाना कादियां के पास स्थित दो दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी करके फरार होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरदेव सिंह घुम्मण पुत्र उजागर सिंह निवासी मोहल्ला प्रताप नगर कादियां ने बताया कि उसकी बुट्टर रोड चौक में भटूरे छोले और नान की दुकान है, जो रोजाना की तरह गुरुवार शाम 7 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया और शुक्रवार सुबह 6 बजे जब उसने दुकान खोली तो उसकी दुकान में एक एल.सी.डी. लगी हुई थी, जिसे चोर ने चुरा लिया और साथ ही एक जूसर ग्राइंडर भी चोरी कर लिया। इस संबंध में उन्होंने थाना कादियां की पुलिस को सूचना दे दी है।
उधर, गुरमीत सिंह पुत्र भगविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रात को घर में सो रहा था और चोर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और कमरे में पड़े उसका व उसकी पत्नी का एम.आई. कंपनी के दो मोबाइल फोन और बिजली बिल के लिए रखे 5500 रुपए, चोरों ने चोरी कर लिए व फरार हो गए। चोरी की इस घटना में दुकानदारों को कुल मिलाकर करीब 50 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि शहर के अंदर हो रही इस तरह की चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की रात में गश्त कम होने के कारण चोर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इसी चौक पर सब्जी विक्रेताओं को लुटेरों ने निशाना बनाया था और चाकू की नोंक पर उनसे नकदी व शूज भी लूट लिए थे। वहीं चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों और बटाला पुलिस जिला में नए आए एसएसपी से पुरजोर मांग की है कि कादियां शहर में पुलिस गश्त तेज की जाए ताकि लोगों को ऐसी घटनाओं से राहत मिल सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad