Social Media पर दोस्ती के बाद पंजाब पहुंची शिमला की लड़की, फिर जो हुआ जान उड़ेंगे होश

पंजाब

 पंजाब में शिमला की लड़की से रेप की घटना सामने आई है। जानकारी मुताबिक, मोहाली के जीरकपुर में लड़की को किराए के कमरे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की हिमाचल के शिमला की रहने वाली है और शिमला पुलिस ने जीरो एफआईआर के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद इस जीरो एफआईआर को जीरकपुर पुलिस को ट्रांसफर किया जिसके बाद अब पंजाब की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी मिली है कि पीड़ित लड़की की कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर आरोपी युवक के साथ दोस्ती हुई थी, जोकि दिल्ली का रहने वाला है। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों शादी करने की सोची। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसे शादी झांसा देकर  मोहाली के जीरकपुर में मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद वह उसे एक किराए के कमरे में ले गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने उसे जल्दी-जल्दी शादी करने लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित लड़की ने गत दिन इसकी शिकायत शिमला पुलिस को दी। वहीं शिमला एसएसपी का कहना है कि उन्होंने जीरो एफआईआर दर्ज कर जीरकपुर पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया। इस मामले में अब जीरकपुर पुलिस कार्रवाई करेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *