गढ़शंकर/माहिलपुर: ब्लॉक माहिलपुर के गांव बीजो में एक महिला किरणा ने गार्डर से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। माहिलपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक के ससुर पिता राम निवासी बिंजो ने बताया कि उसका बेटा जिंदर गांव की एक बिजली फैक्ट्री में काम करता है। उन्होंने बताया कि उनकी बहू ने गत रात गार्डर से लटक कर फंदा लगा लिया। उसने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे और कई बार राजीनामा भी हो चुका था। इससे पहले भी कई बार इनके राजीनामे हुए हैं। दूसरी ओर जब मृतक किरणा के पिता जसपाल निवासी पद्दी मट्ट वाली जिला नवांशहर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी किरणा की हत्या की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी किरणा को मार कर गार्ड के साथ लटकाया गया। थाना माहिलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की थे। इस संबंध में माहिलपुर थाना प्रमुख रमन कुमार ने कहा कि बयानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad