जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बेलखेड़ा के पास की है। जहां कुंभ स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी ऑटो को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ऑटो में सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
यह सभी यात्री भोपाल जा रहे थे। प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में बेलखेड़ा के पास यह घटना हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad