बैतूल में ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, हुई दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

मध्य प्रदेश

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार रात की है, बैतूल से भोपाल की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो सोना घाटी का रहने वाला बताया जा रहा है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित शराब के नशे में घर से निकला था और बुधवार को परिजनों को सूचना मिली कि उनका बेटा रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची थी।

 पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल भेज दिया है यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, पुलिस ने इस इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry