सेवा केंद्र में अब मिलेंगी ये सुविधाएं, दफ्तरों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

पंजाब

जालंधर: पंजाब सरकार ने ट्रांसपोर्ट विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलालों के नैक्सस को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ट्रांसपोर्ट विभाग की सभी सेवाओं को सेवा केंद्रों के माध्यम से फेसलेस बनाने की योजना लागू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में इन फेसलेस सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया, जिसके बाद अब 30 अक्टूबर से राज्य के सभी जिलों के सेवा केंद्रों में ये सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

इसी कड़ी में आज जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आर.टी.ओ.) अमनपाल सिंह ने सेवा केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ एडीशनल आर.टी.ओ. विशाल गोयल भी मौजूद रहे। आर.टी.ओ. ने बताया कि फिलहाल जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स स्थित सेवा केंद्र में 2 काऊंटर ट्रांसपोर्ट सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च की गई नई प्रणाली के तहत अब प्रत्येक सेवा केंद्र में ट्रांसपोर्ट विभाग की 56 तरह की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जबकि पहले केवल 28 सेवाएं ही मिलती थीं। हालांकि इन सेवाओं के लिए आवेदक को बेहद किफायती अतिरिक्त शुल्क देना होगा, लेकिन अब उसे ट्रांसपोर्ट दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इसके अलावा आरटीओ अमनपाल सिंह ने आज दोपहर बाद जिले के 35 सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को ट्रेनिंग सैशन दिया। यह ट्रेनिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी कार्यालय में आयोजित की गई, ताकि 30 अक्तूबर से सभी केंद्रों पर फेसलेस सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry