बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बाजार थाना क्षेत्र के छाता गांव में मंगलवार को महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, आपको बता दें कि चार महिलाएं पूजा करके लौट रही थीं। इस घटना के बाद बाइक सवार खुद गिरकर घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई है। बाइक सवार की टक्कर में महिला उर्मिला का जबड़ा टूट गया है और कंचन भी गंभीर रूप से घायल हुई है, दोनों को भोपाल रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य घायल संगीता और जयश्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार रमेश मरकाम अर्जुनवादी का रहने वाला था। शराब के नशे में बाइक ड्राइव कर बैतूल से गांव जा रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में महिलाओं को टक्कर मार दी और गिर पड़ा सर में उसके गहरी चोट आई उसे जिला अस्पताल लाया गया यहां पर उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
