गुना। गुना में रविवार को एक टू-सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान शा-शिब अकादमी का बताया जा रहा है, जिसे दो पायलट परीक्षण उड़ान के लिए लेकर निकले थे। करीब 40 मिनट तक हवा में रहने के बाद अचानक विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह लहराते हुए जमीन पर आ गिरा। आशंका जताई जा रही है कि विमान का इंजन फेल होने की वजह से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फ्लाइंग अकादमी का स्टाफ भी घटनास्थल पर मौजूद है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
