मध्य प्रदेश लीग 2025 के 16वें मुकाबले में जबलपुर रॉयल लायंस ने रीवा जैगुआर्स को 21 रन से हरा दिया है. यह इस सीजन में जबलपुर की दूसरी जीत है और अब उनके पास पांच मैच खेलने के बाद पांच अंक हो चुके हैं. दूसरी ओर रीवा की टीम को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बावजूद पांच मैचों में उनके पास सात अंक हैं और अब भी वह अंक तालिका में पहले स्थान पर बने हुए हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए जबलपुर ने 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे. इसके जवाब में रीवा की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी.
पहले बल्लेबाजी करते हुए जबलपुर की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी और 20 रन के अंदर ही उन्होंने अपने दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए थे. तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सिद्धार्थ पाटीदार ने अभिषेक भंडारी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े और पारी को संभाला. सिद्धार्थ ने 36 गेंद में 51 रन बनाए.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
