सीधी में दो मंजिल इमारत में लगी भीषण आग ,कबाड़ का सामान खाक

मध्य प्रदेश

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग गई, आपको बता दें कि देखते ही देखते इस कदर से धुआं उठा कि शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दुकान में रखा कबाड़ भी पूरी तरह से जल गया है यह घटना वार्ड क्रमांक 9 के पास सूखा नाला के पास की है।

कबाड़े की दुकान में मंगलवार की रात को अचानक आग लगी थी, जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,वहीं आग किन कारण के चलते लगी है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry