लुधियाना: माता पिता ने अपनी लाडली बेटी की शादी में लाखों रुपए इसलिए खर्च किए ताकि उनकी बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित ना करें। पर ऐसा नहीं हुआ दहेज के लोभी ससुराल वालों ने उनकी बेटी को अपने मायके से और दहेज लाने के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे।
सैक्टर 32 ए चंडीगढ़ रोड की रहने वाली श्रेया उप्पल ने पुलिस कमिश्नर के पास 16 अक्टूबर 2024 को अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व अन्य कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाएं थे। पुलिस कमिश्नर ने पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत की जांच करने के लिए थाना वुमन सैल के पुलिस अफसरों के पास भेज दिया। पुलिस अफसरों द्वारा जांच करने पर जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने श्रेया के पति निखिल अरोड़ा, ससुर हर्ष कुमार,सास नैना अरोड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
क्या है मामला
श्रेया उप्पल ने बताया कि उसकी शादी सुंदर नगर के रहने वाले निखिल अरोड़ा के साथ 31 जनवरी 2024 को बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने एक करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे। श्रेया ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके मायके वालों ने उसकी शादी में मर्सिडीज कार, सोने के आभूषण, लाखों रुपए नकद व कीमती सामान दिया था। इसके बावजूद उसके ससुराल वाले उसे बार-बार मायके से लाखों रुपए लाने की मांग करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद उसके ससुराल वालों ने उसका स्त्री धन अपने पास रख कर उसे घर से निकाल दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad