बटाला: पंजाब के बटाला में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल बटाला के अंतर्गत आने वाले गांव करनामा के मौजूदा सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलबीर सिंह के रूप में हुई है, जिसकी अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह दो बच्चों का पिता था और अड्डा पंगरइया में बिजली के सामान की दुकान चलाता था। बलबीर सिंह गांव करनामा के मौजूदा सरपंच गुरमीत सिंह का छोटा भाई ता और देर रात जब वह अपनी दुकान से अपनी गाड़ी में वापस गांव करनामा जा रहा था तो रास्ते में गांव रसूलपुर के पास अज्ञात लोगों ने बलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
भाई गुरमीत सिंह ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या शिकायत नहीं है। पुलिस के मुताबिक पांच गोलियों के खोल बरामद किये गये हैं। बाकी की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad