पंजाब में स्कूल मालिक पर Firing के मामले में सनसनीखेज खुलासा

पंजाब

खन्ना : खन्ना पुलिस द्वारा माछीवाड़ा साहिब में कुछ दिन पहले स्कूल मालिक पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह फायरिंग अमेरिका में बैठे व्यक्ति ने करवाई थी।

एस.एस.पी. अश्विनी गोटियाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि एस.पी. सौरव जिंदल, डीएसपी तरलोचन सिंह, डीएसपी सुखअमृत सिंह की टीम ने सी.आई.ए. स्टाफ, माछीवाड़ा पुलिस ने एक को काबू किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल मालिक पर गोली उसे डरा कर फिरौती मांगने के लिए अमेरिका में बैठे व्यक्ति ने चलवाई थी। उसने 2 लाख देने का लालच देकर अमृतसर इलाके से 2 बदशाम भेजे थे जिन्होंने स्कूल मालिक पर गोली चलाई। पुलिस टीमों ने जांच के दौरान अलग-अलग पुलिस टीमें बना कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।

इस दौरान प्रितपाल सिंह उर्फ ​​गोरा पुत्र कुलविंदर सिंह उर्फ ​​किंदा निवासी नवीं आबादी, नजदीक माता रानी मंदिर अटारी, थाना घरिंडा, जिला अमृतसर को अमृतसर साहिब से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि प्रितपाल सिंह और उसके एक अन्य साती ने अपने विदेश बैठे साथियों से मिल कर मुद्दई को डराने/धमकाने और फिरौती मांगने की नीयत से उस पर हमला किया है। गिरफ्ताक हुए आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं जल्द ही और खुलासे किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *