मुल्लांपुर दाखा : थाना दाखा की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिालओं को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीनों महिलाओं से 32 किलो 630 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। डी.एस.पी. वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि तीनों महिलाओं का आपस में ननद भाभी की रिश्ता हैं। इनमें से 2 ननद व एक भाभी है।
इनकी पहचान रज्जी निवासी दाखा, अक्की निवासी लताला और सोनिया निवासी लोहारा के रूप में हुई है। इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर SHO गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में ASI इंद्रजीत सिंह ने गिरफ्तार किया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%